लफ़्ज़ों के नक़ाब से गम छुपा लिया करते हैं,
तारीफ़ ए ग़ज़ल पर हम मुस्कुरा लिया करते हैं|
जब ख़ामोशी खटखटाती है तन्हाई का दरवाज़ा,
अपनी ग़ज़लों को हम गुनगुना लिया करते हैं|
तारीफ़ ए ग़ज़ल पर हम मुस्कुरा लिया करते हैं…
कभी दिल मचल के कहने लगता है हाल अपना,
तब एक साँस में हम कुछ बुदबुदा लिया करते हैं|
तारीफ़ ए ग़ज़ल पर हम मुस्कुरा लिया करते हैं…
रात जब वीरानो में ढूँढती फिरती है नींद को,
हम तेरी यादों से ज़हन सजा लिया करते हैं|
तारीफ़ ए ग़ज़ल पर हम मुस्कुरा लिया करते हैं…
हकीक़त जब अपने थपेडों से अक्स धुंधलाती है,
आँखों में हम तस्वीर तेरी बना लिया करते हैं|
तारीफ़ ए ग़ज़ल पर हम मुस्कुरा लिया करते हैं…
सूख जाता है ज़हन जब खलिश की आग से,
तेरी याद में हम कुछ अश्क बहा लिया करते हैं|
तारीफ़ ए ग़ज़ल पर हम मुस्कुरा लिया करते हैं…
Filed under: कविताएँ, हिन्दी कविता, ग़ज़ल, Ghazals, Hindi Poetry, Poem, Shayari, Sher Tagged: | तारीफ़ ए ग़ज़ल
bahut sundar gazxal he aap ki ye
shekhar kumawat
हकीक़त जब अपने थपेडों से अक्स धुंधलाती है,
आँखों में हम तस्वीर तेरी बना लिया करते हैं|
तारीफ़ ए ग़ज़ल पर हम मुस्कुरा लिया करते हैं…
Prem ki gahari manodasha ka sundar chitran…
Bahut shubhkamnayne
लफ़्ज़ों के नक़ाब से गम छुपा लिया करते हैं,
तारीफ़ ए ग़ज़ल पर हम मुस्कुरा लिया करते हैं
आप आप मुस्कुराते हुए अच्छे लगते हैं